आसियान-इंडिया हैकथॉन‚ 2021

Union Education Minister addresses the inaugural ceremony of the ASEAN India Hackathon

प्रश्न-1-3 फरवरी‚ 2021 के मध्य ‘आसियान-इंडिया हैकथॉन’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
(a) शिक्षा मंत्रालय
(b) विदेश मंत्रालय
(c) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 1-3 फरवरी‚ 2021 के मध्य आसियान-इंडिया हैकथॉन‚ 2021 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
  • यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है।
  • यह सभी 10आसियान देशों और भारत के लिए शिक्षा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकियों में सहयोग से आपसी आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इसका शुभारंभ किया।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में सिंगापुर इंडिया हैकथान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान देशों के साथ हैकथॉन आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की थी।
  • यह हैकथॉन‚ भारत और आसियान देशों को ‘नीली अर्थव्यवस्था’ और ‘शिक्षा’ के दो व्यापक विषयों के तहत उनकी साझा चुनौतियों को हल करने के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1693833