प्रश्न – 25 अप्रैल, 2026 कोऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मध्य हुए समझौते के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह समझौता 25 अप्रैल, 2026 को हुआ।
(b) यह समझौता नए मलेरिया वैक्सीन उम्मीदवार आर78सी से संबंधित है।
(c) आर78सी केवल कोविड-19 वायरस को लक्षित करने वाला टीका है।
(d) इस समझौते के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अगली पीढ़ी के बहु-चरणीय मलेरिया टीके के हिस्से के रूप में आर78सी विकसित करने का गैर-अनन्य, विश्वव्यापी लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अप्रैल, 2026 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने नैदानिक स्थितियों में उपयोग के लिए दो प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम रक्त-चरण प्रतिजनों (आरआईपीआर और साइप्रा) पर आधारित नए मलेरिया वैक्सीन उम्मीदवार आर78सी के विकास और निर्माण में सहयोग करने के लिए एक लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौते के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अगली पीढ़ी के बहु-चरणीय मलेरिया टीके के हिस्से के रूप में आर78सी विकसित करने का गैर-अनन्य, विश्वव्यापी लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
- जिसका उद्देश्य मलेरिया परजीवी को उसके जीवनचक्र के कई चरणों में लक्षित करना है, ताकि प्रभावकारिता और सुरक्षा की अवधि में सुधार किया जा सके।
- यह सहयोग ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर आधारित है, जिसमें आर21 प्री-एरिथ्रोसाइटिक चरण के टीके के लिए वर्ष 2019 का लाइसेंस और आरएच5.1 रक्त-चरण के टीके को आगे शामिल करने का कार्य शामिल है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…