आरकेवीवाई की दूसरी किस्त के लिए अर्हता प्राप्त करने वाला पहला राज्य

प्रश्न – जुलाई, 2026 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) की दूसरी किस्त प्राप्त करने की पात्रता पूरी करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना?
(a) गुजरात (b) महाराष्ट्र
(c) मध्य प्रदेश (d) कर्नाटक
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 जुलाई, 2026 को महाराष्ट्र, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) की दूसरी किस्त प्राप्त करने की पात्रता पूरी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में योजना के क्रियान्वयन और धनराशि के उपयोग की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी।
  • केंद्र सरकार ने आरकेवीवाई के अंतर्गत महाराष्ट्र को पहली किस्त के रूप में 335 करोड़ रुपये जारी किए थे।
  • राज्य सरकार ने इसमें से लगभग 260 करोड़ रुपये का उपयोग कर लिया, जो दूसरी किस्त के लिए निर्धारित 75 प्रतिशत उपयोग की अनिवार्य सीमा से अधिक है।
  • इस उपलब्धि के कारण महाराष्ट्र दूसरी किस्त के लिए पात्र बना।
  • केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 335 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त, जिसे आधिकारिक रूप से ‘सेकंड मदर सैंक्शन’ कहा गया है, जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/economy/maharashtra-becomes-first-state-to-qualify-for-second-rkvy-installment-union-agriculture-minister-congratulates-state-for-timely-fund-utilisation/132660688