आदि महोत्सव, 2018

CM TO INAUGURATE ‘AADI MAHOTSAV’

प्रश्न-19-28 जनवरी, 2018 के मध्य आदि महोत्सव का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) रायपुर
(b) रांची
(c) जयपुर
(d) भोपाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19-28 जनवरी, 2018 के मध्य आदि महोत्सव का आयोजन आंद्रे हाउस (कॉके रोड), रांची, झारखंड में किया गया।
  • इसका शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया।
  • इस महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) आदिवासी संस्कृति, शिल्प, भोजन और वाणिज्य का उत्सव’ (A Celebration of the Spirit of Tribal Culture, Craft, Cuisine and Commerce) है।
  • इसमें 28 से अधिक राज्यों के 150 से अधिक आदिवासी कारीगर और कलाकारों ने भाग लिया है।
  • इस महोत्सव में विशेष आदिवासी रसोइयों द्वारा शहरी स्वाद के अनुरूप आदिवासी भारतीय व्यंजन को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया गया।
  • इसका आयोजन संयुक्त रूप से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और ट्राइफेड द्वारा किया गया।
  • इसमें 100 स्टॉलों के माध्यम से आदिवासी हस्तशिल्प, कला, पेंटिंग, वस्त्र, आभूषणों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की गई है।
  • ज्ञातव्य है कि इस महोत्सव का आयोजन पहली बार झारखंड में किया गया है।

संबंधित लिंक
http://www.uniindia.com/trifed-to-organise-aadi-mahotsav-from-jan-19-28-in-ranchi/states/news/1110054.html
http://www.dailypioneer.com/state-editions/ranchi/cm-to-inaugurate-aadi-mahotsav-today.html
https://www.livehindustan.com/jharkhand/ranchi/story-aadi-mahotsav-from-19-to-28-in-ranchi-1741449.html
http://www.dailypioneer.com/state-editions/ranchi/cm-bhagat-inaugurate-aadi-mahotsav.html