आजाद हिंद सरकार का 76वां स्थापना वर्ष

76th Foundation Year of Azad Hind Government
प्रश्न-21 अक्टूबर, 2019 को लाल किला नई दिल्ली में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 76वीं वर्षगांठ पर समारोह का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना किस वर्ष की थी?
(a) 1941
(b) 1942
(c) 1943
(d) 1944
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 21 अक्टूबर, 2019 को लाल किला, दिल्ली में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 76वीं वर्षगांठ पर समारोह का आयोजन किया गया।
  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने इस समारोह में भाग लिया।
  • विगत वर्ष 21 अक्टूबर, 2018 को प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और पट्टिका का अनावरण भी किया था।
  • 23 जनवरी, 2019 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया था।
  • सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर, 1943 को आजाद हिंद सरकार का गठन किया था।
  • यह भारत की पहली आजाद सरकार थी।
  • आजाद हिंद सरकार के पहले राजाध्यक्ष (प्रधानमंत्री) नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।
  • नेताजी ने ब्रिटेन और अमेरिका के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।

लेख-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193898