आंध्र प्रदेश में राज्य विधान परिषद की समाप्ति

andhra legislative council

प्रश्न-27 जनवरी‚ 2020 को किस राज्य की विधानसभा ने अपनी राज्य की विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया?
(a) कर्नाटक
(b) तेलंगाना
(c) आंध्र प्रदेश
(d) ओडीशा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2020 में आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्‌डी ने राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का एक-लाइन का प्रस्ताव पेश किया।
  • इसके पक्ष में 133 सदस्यों ने मत दिया।
  • इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष टी सीताराम ने की।
  • आंध्र प्रदेश विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या 58 है।
  • 58 सदस्यीय विधान परिषद में जगनमोहन रेड्‌डी के नेतृत्व वाली वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी 9 सदस्यों के साथ अल्पमत में है।
  • तेलगू देशम पार्टी 28 सदस्यों के साथ बहुमत में है।
  • राज्य विधानमंडल में विधान परिषद ऊपरी सदन है।
  • राज्य सभा के समान‚ विधान परिषद एक स्थायी सदन है। अर्थात इसे भंग नहीं किया जा सकता है।
  • राज्य विधान परिषद के उन्मूलन या राज्य में एक परिषद के गठन का प्रावधान केवल संसद कर सकती है।
  • संसद अनुच्छेद 169 के तहत कानून पारित कर सकती है। यदि राज्य विधानसभा‚ विधानसभा के कुल सदस्यों के बहुमत और मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों के बहुमत से विधान परिषद के उन्मूलन या गठन का प्रस्ताव पारित करती है।
  • वर्ष 1947 में अपने राज्य विधान परिषद को समाप्त करने वाला पहला राज्य असम था।
  • सबसे अंत में विधान परिषद समाप्त करने वाला राज्य जम्मू-कश्मीर (वर्ष 2019) है।
  • आंध्र प्रदेश विधानसभा सदस्य संख्या 175 है।

लेखक− अनिल दूबे

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.financialexpress.com/india-news/big-move-by-jagan-reddy-cabinet-approves-abolition-of-andhra-pradesh-legislative-council/1836050/
https://www.aplegislature.org/