प्रश्न-अभी हाल ही में असम के पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा पर्यटन के प्रचार हेतु निम्न में से किसे शामिल करते हुए नया लोगो तथा टैगलाइन जारी किया गया है?
(a) हाथी, चाय की पत्ती, ब्रह्मपुत्र नदी, चमकता सूर्य
(b) एक सींग वाला गैंडा, चाय की पत्ती, ब्रह्मपुत्र नदी, पृष्ठभूमि में चमकता हुआ सूर्य
(c) चीता, चमकता सूर्य, हाथी, ब्रह्मपुत्र नदी
(d) एक सींग वाला गैंडा, चाय की पत्ती, ब्रह्मपुत्र नदी, चन्द्रमा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 4 सितंबर, 2016 को असम के पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा पर्यटन का प्रचार अन्य राज्यों में करने के उद्देश्य से नया लोगो तथा टैगलाइन ‘अवेसम असम’ (बहुत बढ़िया असम) को औपचारिक रूप से जारी किया गया।
- असम पर्यटन के नए लोगो की पृष्ठभूमि में सूर्य के साथ एक सींग वाला गैंडा, चाय की हरी पत्तियां, ब्रह्मपुत्र नदी को चित्रित किया गया है।
- पर्यटन के प्रचार हेतु सरकार द्वारा 15 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
- उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा कामाख्या मंदिर के बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 33 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
- इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा असम के 5 राष्ट्रीय पार्कों, काजीरंगा, ओरंग, डिब्रू-साइखोवा, मानस और नामेरी हेतु स्वदेश दर्शन योजना के तहत 120 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- ध्यातव्य है कि माजुली द्वीप (ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य स्थित) असम का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/himantabiswa/status/772400536335347712
http://www.diprassam.gov.in/pressrelease/Press%20release%20745.pdf
r/news/613813.html
http://www.telegraphindia.com/1160905/jsp/northeast/story_106372.jsp#.V-EZIoh97IU