अयोध्या (उ.प्र.) दीपोत्सव कार्यक्रम

प्रश्न-दीपावली की पूर्वसंध्या पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित ‘दीपोत्सव कार्यक्रम’ में निम्नलिखित में से किस देश की प्रथम महिला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई थीं?
(a) दक्षिण कोरिया
(b) लाओस
(c) फ्रांस
(d) सिंगापुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक (राष्ट्रपति मून-जे-इन की पत्नी) चार दिनों की भारत यात्रा पर रहीं। (4-7 नवंबर तक)
  • वह 6 नवंबर को भगवान राम की नगरी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘दीपोत्सव कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा किम जुंग सूक ने सरयू घाट पर आरती तथा सरयू के तट पर ही कोरिया की महारानी (हो) के स्मारक का शिलान्यास भी किया।
  • ऐसा माना जाता है कि अयोध्या से करीब 2000 वर्ष पहले राजकुमारी सूरीरत्ना (हो) कोरिया की यात्रा पर गईं थी और उन्होंने वहां के राजा किम सूरो से विवाह कर लिया। इसके बाद उन्हें हिव ह्वांग ओक के नाम से जाना गया।
  • इस दीपोत्सव कार्यक्रम में 301, 152 मिट्टी के दीप सरयू नदी पर जलाए गए। इसके साथ ही एक साथ 3 लाख से भी अधिक मिट्टी के दीप जलाने का नया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड’ भी बना।
  • अन्य संबंधित तथ्य :
  • उपर्युक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जिले का नाम ‘अयोध्या’ करने की घोषणा की।
  • मेडिकल कालेज का नाम ‘राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज’ होगा।
  • भगवान राम के नाम पर अयोध्या में एक नए एयरपोर्ट का निर्माण होगा।

लेखक-प्रकाश चंद्र पाण्डेय

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/other-states/south-korean-first-lady-steals-hearts-at-ayodhya/article25439537.ece
https://edition.cnn.com/travel/article/diwali-guinness-lamp-scli-intl/index.html