न्यू कैलेडोनिया द्वीप पर हुआ जनमत संग्रह

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें :

  1. न्यू कैलेडोनिया द्वीप दक्षिणी- पश्चिमी प्रशांत महासागर पर अवस्थित है।
  2. इसकी राजधानी ‘नोमेया’ है तथा यहां के मूल निवासियों को ‘कनक’ कहा जाता है।
  3. इस द्वीप पर फ्रांस वर्ष 1853 से काबिज है।
    उपर्युक्त कथनों के आधार पर निम्न में कौन-सा/से सत्य है/हैं?

    (a) केवल 1
    (b) केवल 2
    (c) केवल 3
    (d) उपरोक्त सभी
    उत्तर-(d)
    संबंधित तथ्य
  • 4 नवंबर, 2018 को दक्षिणी-पश्चिमी प्रशांत महासागर में फ्रांस के नियंत्रण वाले द्वीप न्यू कैलेडोनिया में जनमत संग्रह कराया गया।
  • जनमत संग्रह में 56.4 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस का हिस्सा बने रहने के पक्ष में मतदान किया है।
  • वहीं दूसरी तरफ 43.6 प्रतिशत लोग फ्रांस से आजादी चाहते हैं।
  • जनमत संग्रह के दौरान लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
  • न्यू कैलेडोनिया की राजधानी ‘नोमेया’ में पेरिस के प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में यह मतदान संपन्न हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में मौजूद इस क्षेत्र में 1 लाख 75 हजार मतदाता हैं।
  • इस क्षेत्र के मूल निवासियों को ‘कनक’ कहा जाता है, जिनकी आबादी 39.1 प्रतिशत है तथा फ्रांस से अलग होने की मांग कर रहे हैं।
  • फ्रांस का इस द्वीप पर वर्ष 1853 से कब्जा है।
  • प्रतिवर्ष फ्रांस इस द्वीप को 1 अरब यूरो से अधिक की वित्तीय मदद मुहैया कराता है।
  • इस द्वीप पर निकिल धातु की भारी मात्रा मौजूद है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान बनाने में किया जाता है।

लेखक-राजन शुक्ला

संबंधित लिंक…
www.bbc.com/news/world-europe-41857692