अमेरिकी इतिहासकार जीन एडवर्ड स्मिथ का निधन

प्रश्न-अमेरिकी इतिहासकार, जिनका हाल ही में निधन हो गया, को किस अमेरिकी राष्ट्रपति पर लिखी अपनी पुस्तक के लिए फ्रांसिस पार्कमैन पुरस्कार मिला था?
(a) फ्रैंकलिन डी.रूजवेल्ट
(b) पाल निक्सन
(c) यूलिसिस ग्रांट
(d) अब्राहम लिंकन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 सितंबर, 2019 को प्रख्यात अमेरिकी इतिहासकार और लेखक जीन एडवर्ड स्मिथ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • स्मिथ ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर कई पुस्तकें लिखी हैं।
  • वर्ष 2001 में उनकी पुस्तक ‘ग्रांट’ का प्रकाशन हुआ, जो पुलित्जर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई।
  • वर्ष 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति फैंकलिन डी. रूजवेल्ट पर लिखी पुस्तक एफडीआर (FDR) के लिए स्मिथ को फ्रांसिस पार्कमैन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू. बुश पर लिखी इनकी पुस्तक ‘बुश’ का प्रकाशन हुआ।
  • इनकी अंतिम पुस्तक ‘लिबरेशन ऑफ पेरिस’ का प्रकाशन जुलाई, 2019 में हुआ, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वर्ष 1944 में मिग देशों की सेना द्वारा पेरिस से नाजियों को बाहर निकालने की घटना पर आधारित है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2019/09/13/books/jean-edward-smith-dead.html