अनिल माधव दवे

Anil Madhav Dave

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे का निधन हो गया। वह किस राज्य से राज्य सभा सदस्य थे?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) गुजरात
(c) मध्य प्रदेश
(d) उत्तराखंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 मई, 2017 को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे का निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।
  • वह मध्य प्रदेश राज्य से दो बार (वर्ष 2009-15 तथा 2016- अब तक) राज्य सभा सदस्य रहे।
  • वह एक अच्छे पर्यावरणविद थे और नर्मदा नदी को संरक्षित करने हेतु उन्होंने बहुत काम किया।
  • वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161926
http://www.archive.india.gov.in/govt/rajyasabhampbiodata.php?mpcode=2115
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161912
http://indianexpress.com/article/india/anil-madhav-dave-dead-environment-minister/