प्रश्न-किस एक्सप्रेसेवे का नाम अटल पथ होगा?
(a) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे
(b) बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
(c) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
(d) यमुना एक्सप्रेस-वे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 21 अगस्त, 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का नाम ‘अटल पथ’ रखने का निर्णय किया गया।
- सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कई योजनाओं की घोषणा की है।
- प्रस्तावित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 289 किमी. होगी जो 4 लेन का एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग होगा।
- यह एक्सप्रेस-वे झांसी से शुरू होगा और चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर औरैया और जालौन से होकर इटावा तक पहुंचेगा जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा।
- यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
- विगत सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चार स्थलों-आगरा, लखनऊ कानपुर व बलरामपुर में वाजपेयी जी के नाम पर स्मारक बनाने की घोषणा की थी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/city/agra/bundelkhand-e-way-to-be-named-atal-path-after-vajpayee/articleshow/65478221.cms
https://timesofindia.indiatimes.com/india/bundelkhand-expressway-to-be-named-after-former-pm-atal-bihari-vajpayee/articleshow/65477300.cms