अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

International Day for Tolerance
प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 नवंबर
(b) 13 नवंबर
(c) 16 नवंबर
(d) 10 नवंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 16 नवंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस’ (International Day for Tolerance) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस असहिष्णुता के खतरों के प्रति लोगों में जागरूकता उपन्न करने के लिए मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया गया था।
  • यूनेस्को ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए एक पुरस्कार की स्थापना की थी।
  • यह पुरस्कार विज्ञान, कला, संस्कृति अथवा संचार के क्षेत्र में सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए काम के लिए दिया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/events/toleranceday/

https://nationaltoday.com/international-day-for-tolerance/