अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां-2018

प्रश्न-11 मार्च, 2019 को स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां, 2018’ के अनुसार, वर्ष 2014-18 की अवधि में विश्व का शीर्ष शस्त्र आयातक देश कौन-सा है?
(a) भारत
(b) सऊदी अरब
(c) मिस्र
(d) चीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 मार्च, 2019 को स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा विश्व में पारंपरिक आयुधों के हस्तांतरण की स्थिति पर वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां’ (Trends in International Arms Transfers)-2018 जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख आयुधों के हस्तांतरण की मात्रा वर्ष 2009-13 की तुलना में वर्ष 2014-18 में 7.8 प्रतिशत अधिक रही। जबकि यह वर्ष 2004-2008 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक रहा।
  • वर्ष 2014-18 की अवधि में विश्व के पांच शीर्ष शस्त्र निर्यातक देश तथा उनका विश्व के शस्त्र निर्यात में हिस्सा इस प्रकार है-

(i) संयुक्त राज्य अमेरिका (36 प्रतिशत)

(ii) रूस (21 प्रतिशत)

(iii) फ्रांस (6.8 प्रतिशत)

(iv) जर्मनी (6.4 प्रतिशत)

(v) चीन (5.20 प्रतिशत)

  • वर्ष 2014-2018 के दौरान ये पांच शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश विश्वव्यापी शस्त्र निर्यातों का कुल 75 प्रतिशत हेतु उत्तरदायी हैं।
  • वर्ष 2014-18 की अवधि में विश्व के पांच शीर्ष शस्त्र आयातक देश तथा उनका विश्व शस्त्र आयात में हिस्सा इस प्रकार है-

(i) सऊदी अरब (12 प्रतिशत)

(ii) भारत (9.5 प्रतिशत)

(iii) मिस्र (5.1 प्रतिशत)

(iv) ऑस्ट्रेलिया (4.6 प्रतिशत)

(v) अल्जीरिया (4.4 प्रतिशत)

  • वर्ष 2014-18 के दौरान इन शीर्ष पांच आयातकों ने विश्वव्यापी शस्त्र आयात के कुल 35 प्रतिशत का आयात किया।
  • वर्ष 2014-18 की अवधि में सऊदी अरब को शस्त्रों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश हैं-

(i) संयुक्त राज्य अमेरिका (68 प्रतिशत)

(ii) यूनाइटेड किंगडम (16 प्रतिशत)

(iii) फ्रांस (4.3 प्रतिशत)

  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भारत शस्त्रों का शीर्ष आयातक देश था, लेकिन इस वर्ष वह दूसरे स्थान पर रहा।
  • वर्ष 2014-18 की अवधि में भारत को शस्त्रों के प्रमुख आपूर्ति कर्ता देश हैं-

(i) रूस (58 प्रतिशत)

(ii) इस्राइल (15 प्रतिशत)

(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका (12 प्रतिशत)

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sipri.org/sites/default/files/2019-03/fs_1903_at_2018.pdf