अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ संयुक्त राष्ट्र द्वारा कब से मनाया जा रहा है?
(a) वर्ष 1972 से
(b) वर्ष 1995 से
(c) वर्ष 1975 से
(d) वर्ष 1980 से
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2018 को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘The Time is Now: Rural and urban activists transforming women’s lives” है।
  • उल्लेखनीय है कि इस दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1975 में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाना प्रारंभ किया था।
  • इस अवसर पर विश्व के कई देशों में लाखों की संख्या में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए हड़ताल किया।
  • यह महिलाओं द्वारा अपनी तरह की इतनी व्यापक पहली हड़ताल थी।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/womensday/index.shtml
http://www.un.org/en/events/womensday/history.shtml