प्रश्न- 13 मई 2020 को विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 73वां
(b) 65वां
(c) 80वां
(d) 74वां
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य
- 13 मई 2020 को विश्व आर्थिक मंच द्वारा वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2020 (Energy Transition Index 2020) जारी किया गया।
- इस सूचकांक में 115 देशों को शामिल किया गया है।
- यह सूचकांक इन देशों के उर्जा क्षेत्रों की तुलना करता है और ऊर्जा संक्रमण के लिए उनके तत्परता का विश्लेषण करता है।
- इस सूचकांक में स्वीडन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
- उसके पश्चात स्विट्जरलैंड को दूसरा , फ़िनलैंड को तीसरा, डेनमार्क को चौथा तथा नॉर्वे को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
- इस सूचकांक में भारत को 74वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- जबकि गत वर्ष इस सूचकांक में भारत 76वें स्थान पर था।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www3.weforum.org/docs/WEF_Fostering_Effective_Energy_Transition_2020_Edition.pdf