प्रश्न-महाराष्ट्र के एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हो गया-
(a) उमर अब्दुल्ला (b) गुलाम नबी आजाद
(c) फारूक अब्दुल्ला (d) अब्दुल रहमान अंतुले
उत्तर–(d)
संबंधित तथ्य
- 2 दिसंबर 2014 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले का 85 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
- ए.आर. अंतुले ‘बेरिस्टर अंतुले’ के नाम से भी लोकप्रिय थे।
- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा जून 1980 में ए.आर अंतुले को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।
- मुख्यमंत्री के पद पर उनका कार्यकाल वर्ष 1980 से 1982 तक रहा।
- ज्ञातव्य है कि संप्रग-1 सरकार में ए.आर.अंतुले अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री थे।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.deccanchronicle.com/141203/nation-current-affairs/article/veteran-congress-leader-abdul-rehman-antulay-passes-away
http://en.wikipedia.org/wiki/A._R._Antulay