गगनयान अंतरिक्ष मिशन

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) वर्ष 2022 में भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ का प्रक्षेपण किया जाएगा।
(b) गगनयान का प्रक्षेपण इसरो के प्रक्षेपण वाहन ‘जीएसएलवी पार्क’-III’ के माध्यम से किया जाएगा।
(c) 5 जुलाई, 2018 को इसरो द्वारा चालक दल बचाव प्रणाली ‘पैड एबॉर्ट टेस्ट’ (PAD) का सफल परीक्षण किया गया था।
(d) इसरो ने दिसंबर, 2013 में मंगलयान का प्रक्षेपण किया था?
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ को वर्ष 2022 या उसके पहले प्रक्षेपित करने की घोषणा की।
  • मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की निदेशक वी.आर. ललिताम्बिका होंगी।
  • इसरो की योजना दो मानवरहित उड़ान और एक मानवयुक्त उड़ान के प्रक्षेपण की है।
  • गगनयान के माध्यम से पृथ्वी की निम्न कक्षा में तीन व्यक्तियों को 5 से 7 दिन के लिए भेजा जाएगा।
  • भारतीय अंतरिक्ष यात्री 300-400 किमी. की दूरी से पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे।
  • अंतरिक्षयान ‘गगनयान’ की निगरानी पीनया (Peenya) स्थित ‘इसरो टैलीमेट्री टैकिंग एंड कमांड सेंटर (Istrac) द्वारा की जाएगी।
  • मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए एक नए समर्पित नियंत्रण केंद्र की स्थापना ‘इस्ट्राक’ (Istrac) में की जाएगी।
  • श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लांचपैड को मानव मिशन के लिए विस्तारित किया जाएगा।
  • इसरो द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए भारतीय वायु सेना और बंगलुरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसीन के साथ भागीदारी की जाएगी।
  • इसरो के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम की अनुमानित लागत लगभग 10 हजार करोड़ रुपए होगी।
  • वर्ष 2022 में सफल मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के पश्चात अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला भारत विश्व (संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस एवं चीन के बाद) का चौथा देश बन जाएगा।
  • डेनमार्क ने भी वर्ष 2022 में अंतरिक्ष में मानव को भेजने की घोषणा की है।
  • उल्लेखनीय है कि पहली बार नवंबर, 2004 में इसरो ने ‘व्योम’ नाम से मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की घोषणा की थी।
  • गगनयान का प्रक्षेपण इसरो के जीएसएलबी मार्क III प्रक्षेपण वाहन से किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि अप्रैल, 1984 में राकेश शर्मा सोवियत संघ के सोयुज रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • इसके बाद भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम्स ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की।
  • इसरो ने चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण 22 अक्टूबर, 2008 को किया था।
  • इसरो ने 5 नवंबर, 2013 को मंगलयान का प्रक्षेपण किया था जो 24 सितंबर, 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=73792
https://www.bbc.com/hindi/india-45174292
https://m.dailyhunt.in/news/india/english/dailyaddaa-epaper-dailyadd/first+indian+in+space+rakesh+sharma+gives+gaganyan+a+green+signal-newsid-94716389