प्रश्न-हाल ही में हिंदी के वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का निधन हो गया। उनको किस वर्ष प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2012
(b) वर्ष 2013
(c) वर्ष 2015
(d) वर्ष 2009
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 19 मार्च, 2018 को हिंदी के वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
- उनका जन्म वर्ष 1934 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था।
- उनको वर्ष 2013 में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह हिंदी के 10वें लेखक थे।
- उन्हें वर्ष 1989 में उनकी कृति ‘अकाल में सारस’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
- इसके अलावा उन्हें व्यास सम्मान, मध्य प्रदेश का मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, उत्तर प्रदेश का भारत-भारती सम्मान, बिहार का दिनकर सम्मान तथा केरल का कुमार आशान सम्मान मिला था।
- उनकी प्रमुख काव्य कृतियां ‘जमीन पक रही हैं, ‘यहां से देखो’,‘उत्तर कबीर’, ‘टालस्टॉय और साइकिल’ और ‘बाघ’ हैं।
- उनकी प्रमुख गद्य कृतियां ‘कल्पना और छायावाद’, ‘आधुनिक हिंदी कविता में बिंबविधान’ और ‘मेरे समय के शब्द’ हैं।
संबंधित लिंक
https://www.amarujala.com/india-news/prominent-poet-kedarnath-singh-passes-away-in-delhi-aiims-hospital?pageId=1
http://www.thehindu.com/news/national/veteran-hindi-poet-kedarnath-singh-passes-away/article23296413.ece