प्रश्न- 20 अप्रैल, 2015 को मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई में लांच किए गए निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत को नाम दिया गया है-
(a) विशाखापत्तनम्
(b) तिरुवनंतपुरम्
(c) नागपट्टिनम्
(d) मल्लिकार्जुनम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 20 अप्रैल, 2015 को मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत का जलावतरण किया गया।
- यह‘प्रोजेक्ट-15 B’ के तहत निर्मित हो रहे चार निर्देशित मिसाइल विध्वंशक पोतों में से पहला है।
- उल्लेखनीय है कि समुद्री परंपराओं को ध्यान में रखते हुए नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर.के.धवन की पत्नी श्रीमती मीनू धवन ने इसे लांच किया।
- स्वदेश निर्मित विशाखापत्तनम् की डिजाइन, नौसेना डिजाइन निदेशालय, दिल्ली द्वारा तैयार की गई थी।
- इसकी विस्थापन क्षमता 7300 टन, लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17.4 मीटर और चार गैस टरवाइनों द्वारा चालित इस पोत की गति 30 नॉट है।
- इस स्टील्थ (गुप्त) पोत में अत्याधुनिक हथियार, जैसे-एडवांस एक्शन इंफॉर्मेशन सिस्टम (AIS), इन्टीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमैंट सिस्टम (IPMS), सॉफिस्टिकेटेड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और कम्पैट मैनेजमेंट सिस्टम लगे हैं।
- यह इजराइल के मल्टी-फंक्शन सर्विलांस थ्रेट एलर्ट रडार (MF-STAR) से सुसज्जित है।
- यह दो हेलीकॉप्टर, 8 ब्रह्मोस मिसाइल, 30MM मिमी रैपिड फायर गन एवं एमआर गन से युक्त है।
- यह पोत वर्ष 2018 में भारतीय नौ सेना में शामिल (Commissioned) किया जाएगा।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiannavy.nic.in/news-events/ins-visakhapatnam-first-ship-project-15b-launched
http://khabar.ndtv.com/news/india/all-about-the-ins-visakhapatnam-navys-most-powerful-destroyer-756217
http://www.jagran.com/news/national-indigenous-destroyers-ins-visakhapatnam-launhed-in-the-sea-12284180.html
http://www.thehindu.com/news/national/navy-launches-stealth-destroyer-ins-visakhapatnam/article7122363.ece
http://www.dnaindia.com/india/report-ins-visakhapatnam-11-things-you-need-to-know-about-india-s-latest-destroyer-warship-2078995