आईजी डिफेन्स – एमएसए ग्लोबल के मध्य समझौता

प्रश्न – द्वितीय भारत–ओमान रक्षा उद्योग सहयोग संगोष्ठी के दौरान हुए आईजी डिफेन्स–एमएसए ग्लोबल एलएलसी समझौते के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
(a) यह समझौता पनडुब्बियों के संयुक्त निर्माण से संबंधित है।
(b) यह समझौता ड्रोन एवं ड्रोन-रोधी समाधानों के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित है।
(c) यह समझौता सैन्य परिवहन विमानों की खरीद से संबंधित है।
(d) यह समझौता नौसैनिक अड्डे की स्थापना से संबंधित है।
उत्तर- (b)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 26–27 अक्टूबर, 2026 के मध्य मस्कट में आयोजित द्वितीय भारत–ओमान रक्षा उद्योग सहयोग संगोष्ठी के दौरान भारत की आईजी डिफेन्स (IG Defence) और ओमान की एमएसए ग्लोबल एलएलसी (MSA Global LLC) ने समझौता- ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • समझौता ड्रोन एवं ड्रोन-रोधी समाधानों के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित है।
  • संगोष्ठी की मेजबानी भारतीय दूतावास, मस्कट ने की। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के माध्यम से आए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में 16 रक्षा कंपनियों के 24 प्रतिनिधि शामिल थे।
  • संगोष्ठी ने दोनों देशों के उद्योगों के बीच भविष्य में सह-विकास, सह-उत्पादन और प्रौद्योगिकी सहयोग की दिशा में संपर्क मजबूत किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indemb-oman.gov.in/section/press-releases/india-oman-defence-industry-cooperation-seminar-2026/?utm

https://timesofindia.indiatimes.com/city/bhubaneswar/ig-defence-omans-msa-global-sign-mou-to-co-develop-advanced-defence-systems/articleshow/135321832.cms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *