ग्लोबलस्टार का अधिग्रहण

प्रश्न – अमेज़न द्वारा ग्लोबलस्टार के प्रस्तावित अधिग्रहण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. इस सौदे में ग्लोबलस्टार का लगभग 25 मेगाहर्ट्ज मोबाइल उपग्रह सेवा स्पेक्ट्रम भी शामिल है।
2. इस अधिग्रहण का प्रमुख उद्देश्य भूस्थिर कक्षा आधारित नेटवर्क के माध्यम से केवल स्थलीय मोबाइल टावरों को इंटरनेट उपलब्ध कराना है।
3. अमेज़न ने वर्ष 2028 से अगली पीढ़ी की अपनी डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) उपग्रह प्रणाली की तैनाती शुरू करने की घोषणा की है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3  
उत्तर – (b) 


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 27 अक्टूबर, 2026 को अमेरिका के संघीय संचार आयोग (Federal Communications Commission—FCC) के स्पेस ब्यूरो ने ग्लोबलस्टार के अधिग्रहण से संबंधित अमेज़न लियो के आवेदन को मंजूरी दी। 
  • लगभग 11.5 अरब अमेरिकी डॉलर के इस प्रस्तावित सौदे में ग्लोबलस्टार का लगभग 25 मेगाहर्ट्ज मोबाइल उपग्रह सेवा स्पेक्ट्रम भी शामिल है। 
  • अमेज़न और ग्लोबलस्टार ने 14 अप्रैल, 2026 को अधिग्रहण समझौते की घोषणा की थी। 
  • ग्लोबलस्टार मोबाइल उपग्रह संचार सेवाएँ प्रदान करने वाली कंपनी है। 
  • समझौते के अंतर्गत अमेज़न को उसके उपग्रह संचालन, आधारभूत संरचना और संबंधित स्पेक्ट्रम लाइसेंस प्राप्त होंगे। 
  • इन संसाधनों का उपयोग अमेज़न के निम्न पृथ्वी कक्षा आधारित उपग्रह नेटवर्क ‘अमेज़न लियो’ की क्षमताओं के विस्तार में किया जाएगा। 
  • इस अधिग्रहण का प्रमुख उद्देश्य डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) सेवाओं का विस्तार करना है। 
  • इसके माध्यम से स्थलीय मोबाइल नेटवर्क की पहुँच से बाहर स्थित क्षेत्रों में संगत मोबाइल उपकरणों तक उपग्रह आधारित संचार पहुँचाने की योजना है। 
  • अमेज़न ने वर्ष 2028 से अगली पीढ़ी की अपनी D2D उपग्रह प्रणाली की तैनाती शुरू करने की घोषणा की है।
  • कंपनी ने समर्थित iPhone और Apple Watch की उपग्रह सुविधाओं को जारी रखने के लिए Apple के साथ भी समझौता किया है। 
  • FCC के अनुसार, इस सौदे से संचार सुविधाओं से वंचित अथवा सीमित सुविधा वाले क्षेत्रों में डेटा कवरेज बढ़ने, आपातकालीन संचार मजबूत होने और मोबाइल उपग्रह स्पेक्ट्रम का अधिक उपयोग होने की संभावना है। 

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/technology/tech-news/fcc-approves-amazon-leos-11-5b-acquisition-of-satellite-operator-globalstar-setting-up-a-new-satellite-connectivity-battle-with-elon-musks-spacex/articleshow/135263468.cms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *