इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण

प्रश्न – अक्टूबर, 2026 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण की मंजूरी किस कंपनी को प्रदान की?
(a) टाटा पावर कंपनी लिमिटेड
(b) अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड
(c) एनटीपीसी लिमिटेड
(d) पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड  
उत्तर- (b)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • अक्टूबर, 2026 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी। 
  • प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (NIIF) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) से इंटेलीस्मार्ट की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण करेगी। 
  • अधिग्रहणकर्ता अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी समूह की कंपनी है तथा बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। 
  • यह मुख्यतः विद्युत पारेषण, वितरण और भारत में विद्युत के लिए उन्नत मीटरिंग अवसंरचना (Advanced Metering Infrastructure—AMI) स्थापित करने के व्यवसाय में संलग्न है। 
  • लक्ष्य कंपनी इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर भी भारत में विद्युत के लिए उन्नत मीटरिंग अवसंरचना स्थापित करती है। 
  • इसके अतिरिक्त, यह कुछ स्मार्ट गैस मीटरों की स्थापना के कार्य में भी संलग्न है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2330819®=48&lang=2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *