प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप 2026

प्रश्न – प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
2. भारत ने पुरुष फाइनल में श्रीलंका तथा महिला फाइनल में युगांडा को हराकर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
3. पुरुष वर्ग में केन्या और श्रीलंका, जबकि महिला वर्ग में बांग्लादेश और केन्या को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3  
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 23 – 31 अक्टूबर, 2026 के मध्य प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नारनपुरा में हुआ। 
  • अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (IKF) के अनुसार, यह प्रतियोगिता कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा अनुमोदित थी।
  • इसका आयोजन भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (AKFI) ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ की स्वीकृति से किया।
  • इसमें 13 देशों की कुल 23 टीमों (13 पुरुष और 10 महिला टीमों) ने भाग लिया। 
  • इसकी थीम “One Breath. One Raid. One Commonwealth.” थी। 
  • 31 अक्टूबर, 2026 को खेले गए पुरुष फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 54–20 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 
  • पुरुष टीम के कप्तान सुरजीत सिंह एवं उपकप्तान नवीन कुमार थे।
  • फाइनल में आदित्य शिंदे ने 10 रेड अंक प्राप्त कर ‘सुपर 10’ लगाया, जबकि योगेश दहिया ने पाँच सफल टैकल के साथ ‘हाई 5’ पूरा किया। 
  • भारतीय पुरुष टीम ने अपने सभी आठ मैच जीतकर अपराजित रहते हुए खिताब जीता। 
  • महिला फाइनल में  भारत ने युगांडा को 35–15 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
  • साक्षी ने भारत के लिए सर्वाधिक नौ रेड अंक प्राप्त किए। 
  • भारतीय महिला टीम ने भी अपने सभी छह मैच जीतकर अपराजित अभियान पूरा किया। 
  • भारतीय महिला टीम की कप्तान निधि शर्मा थीं।
  • इस प्रकार भारत प्रतियोगिता के उद्घाटन संस्करण में पुरुष और महिला दोनों वर्गों का चैंपियन बना। 
  • पुरुष वर्ग में बांग्लादेश और केन्या, जबकि महिला वर्ग में केन्या और श्रीलंका को कांस्य पदक मिले।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/india-mens-and-womens-teams-enter-finals-of-commonwealth-kabaddi-championship

https://newsonair.gov.in/india-clinch-both-mens-womens-titles-at-inaugural-commonwealth-kabaddi-championship-in-ahmedabad

https://www.prokabaddi.com/news/ahmedabad-to-host-inaugural-commonwealth-kabaddi-championship-2026?utm_

https://www.prokabaddi.com/features/commonwealth-kabaddi-championship-2026-live-score-results-points-table?utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *