प्रश्न – एम्ब्रेयर द्वारा नोवावायु एयरोस्पेस लिमिटेड में हिस्सेदारी अधिग्रहण के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) एम्ब्रेयर ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी है।
(b) एम्ब्रेयर ने NAL में 51% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।
(c) इस सौदे से MDSL को लगभग 5.10 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
(d) लेन-देन 1 दिसंबर, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की अपेक्षा है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2026 को ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर (Embraer S.A.) ने नोवावायु एयरोस्पेस लिमिटेड (Novavayu Aerospace Limited—NAL) में 51% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।
- इस सौदे से महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड (MDSL) को लगभग 5.10 लाख रुपये प्राप्त होंगे।
- संभावित पूर्णता: लेन-देन 1 दिसंबर, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की अपेक्षा है।
- NAL का गठन 29 जुलाई, 2026 को MDSL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में हुआ था।
- अधिग्रहण पूरा होने के बाद यह MDSL की सहयोगी कंपनी (Associate) बन जाएगी।
- भारतीय वायुसेना के MTA कार्यक्रम से संबंध: एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने 17 अक्टूबर, 2025 को भारतीय वायुसेना के मध्यम परिवहन विमान (Medium Transport Aircraft—MTA) कार्यक्रम के लिए C-390 Millennium विमान को आगे बढ़ाने हेतु रणनीतिक सहयोग समझौता किया था।
- इसके अंतर्गत भारत में स्थानीय विनिर्माण, असेंबली, आपूर्ति शृंखला तथा रखरखाव एवं मरम्मत की संभावनाएँ विकसित की जानी हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…