भारत–कनाडा वाणिज्यिक समझौते एवं सीईपीए

प्रश्न – भारत–कनाडा व्यापार संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) अक्टूबर, 2026 में टीम कनाडा व्यापार मिशन के दौरान दोनों देशों के व्यवसायों के बीच लगभग 30 करोड़ कनाडाई डॉलर मूल्य के 34 वाणिज्यिक समझौते हुए।
(b) लगभग 300 प्रतिनिधियों वाले कनाडाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने किया।
(c) भारत और कनाडा ने वर्ष 2026 के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की वार्ता पूरी करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।
(d) दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब कनाडाई डॉलर तक पहुँचाने की आकांक्षा व्यक्त की।
उत्तर – (d)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अक्टूबर, 2026 की कनाडा के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘टीम कनाडा व्यापार मिशन’ के दौरान भारत और कनाडा के व्यवसायों के बीच लगभग 30 करोड़ कनाडाई डॉलर मूल्य के 34 वाणिज्यिक समझौते हुए। 
  • इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने किया। 
  • लगभग 300 प्रतिनिधियों वाले इस दल ने मुंबई और बेंगलुरु का दौरा किया। 
  • कनाडा सरकार ने इसे पिछले 30 वर्षों में भारत भेजा गया अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल बताया। 
  • यात्रा के दौरान मनिंदर सिद्धू ने भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली और मुंबई में मुलाकात की। 
  • दोनों मंत्रियों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते—Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) की वार्ता आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
  • व्यापार मिशन में एयरोस्पेस एवं अंतरिक्ष, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संक्रमण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान और कृषि-खाद्य जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। 
  • भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रकाशित संयुक्त वक्तव्य के अनुसार, दोनों देशों ने वर्ष 2026 के अंत तक CEPA वार्ता पूरी करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की है। 
  • साथ ही, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर तक पहुँचाने की आकांक्षा रखी गई है। 
  • CEPA वार्ता के विचारार्थ विषयों—Terms of Reference (ToR) पर 2 मार्च, 2026 को पीयूष गोयल और मनिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए थे। 
  • नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में इन दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। 
  • वार्ता में वस्तुओं, सेवाओं और अन्य पारस्परिक रूप से सहमत नीतिगत क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianopinion.org/india-rolls-over-rs-3000-crore-currency-swap-for-maldives/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *