वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पुनर्गठन

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

1. 16 अक्टूबर, 2026 को केंद्र सरकार ने वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पुनर्गठन किया है।

2. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस. सी. एल. दास  इसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए .

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?

(a) केवल 1          (b) केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों     (d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  (c)

व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 16 अक्टूबर, 2026 को केंद्र सरकार ने वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पुनर्गठन किया है।
  • सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस. सी. एल. दास  इसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए
  • वर्तमान में वे दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) के अध्यक्ष हैं।
  • कार्यकाल – 3 वर्ष
  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB)  में नियुक्त अन्य सदस्यों में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु , भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के पूर्व निदेशक सतीश के. मराठे, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक आर. सुब्रमणियन; भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती; न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नीरजा कपूर; तथा भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण की पूर्व पूर्णकालिक सदस्य (गैर-जीवन बीमा) टी. एल. अलमेलु शामिल हैं।
  • इन सदस्यों का कार्यकाल भी 3 वर्ष का है .
  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) के बारे में –
  • यह सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों में शीर्ष पदों के लिए योग्य व्यक्तियों की अनुशंसा करने वाला भारत सरकार का स्वायत्त निकाय है।
  • केंद्र सरकार ने 1 जुलाई, 2022 को इसका गठन किया था।
  • इसने बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) का स्थान लिया।
  • मुख्य कार्य: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, वित्तीय संस्थानों और बीमा कंपनियों के निदेशक मंडलों में पूर्णकालिक निदेशकों तथा गैर-कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की अनुशंसा करना।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.financialexpress.com/policy/economy-scl-das-named-as-part-time-fsib-chair-4363520/?utm_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *