प्रश्न – हाल ही में 94वां वायु सेना दिवस कब मनाया गया?
(a) 6 अक्टूबर
(b) 5 अक्टूबर
(c) 8 अक्टूबर
(d) 4 अक्टूबर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अक्टूबर‚ 2026 को ‘94वां वायु सेना दिवस’ मनाया गया.
- इस वर्ष के समारोह की थीम “भारतीय वायुसेना – अचूक, अभेद्य और सटीक” (Indian Air Force – Infallible, Impervious and Precise) है।
- उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर‚ 1932 को हुई थी।
- भारतीय वायु सेना की पांच कमाने हैं।
- नई दिल्ली में पश्चिमी कमान‚ प्रयागराज (इलाहाबाद) में केंद्रीय मध्य कमान‚ शिलांग में पूर्वी कमान‚ गांधीनगर (गुजरात) में दक्षिणी पश्चिमी कमान और तिरूवंतपुरम में दक्षिणी कमान है।
- भारतीय वायुसेना की दो कार्यात्मक कमाने है-
- प्रशिक्षण कमान-बेंगलुरू (कर्नाटक)
- अनुरक्षण कमान-नागपुर (महाराष्ट्र)
- इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस में एक भव्य समारोह का आयोजन किया।
- भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य ‘नश: स्पृशं दीप्तम’ है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianairforce.nic.in/commands
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2320862&lang=1®=3
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2321027&lang=1®=3