प्रश्न – 29 सितंबर 2026 को एमएसएमई मंत्रालय और एमओएसपीआई के बीच हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इसका उद्देश्य सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर का विकास और सुदृढ़ीकरण है।
(b) उद्यम पंजीकरण का इकाईवार डेटा दोतरफा एपीआई के माध्यम से साझा किया जाएगा।
(c) साझा डेटा का उपयोग राष्ट्रीय सांख्यिकी व्यवसाय रजिस्टर तैयार करने में होगा।
(d) सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर केवल एक बार तैयार किया जाने वाला डेटाबेस है, जिसे बाद में अद्यतन नहीं किया जाता।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 सितंबर 2026 को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर (एसबीआर) के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- इस पर एमएसएमई मंत्रालय के अपर सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश और एमओएसपीआई के अपर महानिदेशक डॉ. दलीप सिंह ने हस्ताक्षर किए।
- इस समझौते के तहत उद्यम पंजीकरण का इकाईवार डेटा दोनों मंत्रालयों के बीच दोतरफा एपीआई के माध्यम से साझा किया जाएगा।
- इस डेटा का उपयोग राष्ट्रीय सांख्यिकी व्यवसाय रजिस्टर (NSBR) तैयार करने में होगा।
- समझौता सूचना साझा करने की शर्तें और एक संरचित प्रारूप निर्धारित करता है, जिससे सांख्यिकीय प्रयोजनों के लिए व्यावसायिक जानकारी की व्यापकता, एकरूपता और विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
- एसबीआर नियमित रूप से अद्यतन किया जाने वाला केंद्रीय डेटाबेस है, जिसमें किसी निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी पंजीकृत इकाइयों का विवरण रहता है।
- इसमें व्यवसायों, उद्यमों और प्रतिष्ठानों की प्रमुख विशेषताएँ तथा उनके आपसी संबंध दर्ज होते हैं।
- यह आर्थिक सर्वेक्षणों के लिए लक्षित इकाइयों की पहचान और नमूना चयन में मदद करता है।
- साथ ही, यह व्यावसायिक जनसांख्यिकी के आँकड़े तैयार करने और विभिन्न डेटा स्रोतों को जोड़ने के लिए साझा आधार प्रदान करता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…