प्रश्न – प्रेसिडेंट्स कप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह प्रतियोगिता मेडिना कंट्री क्लब के कोर्स नंबर 3 पर आयोजित हुई।
(b) इसका मुख्य मुकाबला 24 से 27 सितंबर 2026 तक चला।
(c) अंतरराष्ट्रीय टीम ने अमेरिका को 17–13 से हराकर खिताब जीता।
(d) अमेरिकी टीम के कप्तान ब्रांट स्नेडेकर थे।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 से 27 सितंबर 2026 तक गोल्फ की द्विवार्षिक टीम प्रतियोगिता प्रेसिडेंट्स कप, 2026 का आयोजन अमेरिका के इलिनॉय में स्थित मेडिना कंट्री क्लब के कोर्स नंबर 3 पर हुआ।
- प्रेसिडेंट्स कप, 2026 गोल्फ की द्विवार्षिक टीम प्रतियोगिता का 16वाँ संस्करण था।
- आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 22 और 23 सितंबर को अभ्यास तथा अन्य गतिविधियाँ हुईं, जबकि मुख्य मुकाबले 24 से 27 सितंबर तक खेले गए।
- इस प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका की 12 सदस्यीय टीम का सामना अंतरराष्ट्रीय टीम से हुआ।
- अंतरराष्ट्रीय टीम में यूरोप के बाहर के देशों के खिलाड़ी शामिल होते हैं।
- अमेरिकी टीम के कप्तान ब्रांट स्नेडेकर और अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान ज्योफ ओगिल्वी थे।
- अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय टीम को 17–13 से हराकर खिताब जीता।
- यह उसकी प्रेसिडेंट्स कप में लगातार 11वीं जीत थी।
- अंतिम दिन जैकब ब्रिजमैन ने मिन वू ली को 1-अप से हराया और अमेरिकी टीम के लिए खिताब सुनिश्चित किया।
- प्रेसिडेंट्स कप की शुरुआत 1994 में हुई थी।
- अंतरराष्ट्रीय टीम ने अपना एकमात्र खिताब 1998 में जीता था, जबकि 2003 की प्रतियोगिता बराबरी पर समाप्त हुई थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.presidentscup.com/
https://www.golfchannel.com/watch/pga-tour/presidents-cup-2026-day-3-fourball-matchups