प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 19 मई (b) 25 मई
(c) 21 मई (d) 20 मई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 मई‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ (International Tea Day) मनाया गया।
- इस वर्ष की थीम है – चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना (Sustaining Tea, Supporting Communities)।
- यह दिवस चाय के सतत उत्पादन तथा खपत के पक्ष में गतिविधियों को लागू करने के लिए सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ भूख और गरीबी से लड़ने में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु सहयोग देता है।
- गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा अक्टूबर‚ 2015 में चाय पर खाद्य और कृषि संगठन के अंतर सरकारी समूह की बैठक में दिए गए प्रस्ताव के बाद 21 मई को इस दिवस को घोषित किया था।
- वर्ष 2019 से पहले प्रमुख चाय‚ उत्पादक देशों-बांग्लादेश‚ श्रीलंका‚ नेपाल‚ वियतनाम‚ इंडोनेशिया‚ केन्या‚ मलावी‚ मलेशिया‚ युगांडा‚ भारत और तंजानिया में 15 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता था।
- चाय का उत्पादन और प्रसंस्करण लाखों परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत है।
- यह उत्सव चाय के टिकाऊ उत्पादन, उपभोग और व्यापार को बढ़ावा देता है और वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हितधारकों को यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है।
- चाय की उत्पत्ति पांच हजार वर्षों से भी अधिक पुरानी है, और आज भी यह एक करोड़ तीस लाख से अधिक लोगों का भरण-पोषण करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/international-tea-day-being-observed-today-globally