प्रश्न – 15 अप्रैल ,2026 को ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जकार्ता (d) मास्को
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अप्रैल ,2026 को ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 के अंतर्गत आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता की।
- इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रतिनिधि सार्वजनिक स्वास्थ्य में सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए।
- वर्ष 2026 में ब्रिक्स अध्यक्षता करते हुए, भारत “लचीलापन, नवाचार, सहयोग एवं स्थिरता के लिए निर्माण” के व्यापक विषय से निर्देशित है
- मौजूदा प्राथमिकताओं के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भारत की अध्यक्षता में दो नए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा:
- ब्रिक्स मिशन फॉर हेल्दी लाइफस्टाइल्स, जिसका उद्देश्य स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देना एवं अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू का सेवन और शराब के हानिकारक उपयोग जैसे प्रमुख जोखिम कारकों को संबोधित करना है; और
- मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, कलंक को समाप्त करना एवं मानसिक स्वास्थ्य को व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य संरचना में एकीकृत करना शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2252370®=3&lang=2