प्रश्न – सैमसंग द्वारा 19 नवंबर 2025 को यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (UNGCNI) के सहयोग से प्रारंभ किए गए ‘डिजिअरिवु – एम्पॉवरिंग स्टूडेंट्स थ्रू टेक’ कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) इस कार्यक्रम का उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 जिलों में शिक्षा के संपूर्ण इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है।
(b) कार्यक्रम के प्रथम चरण में चेन्नई और मदुरै ज़िलों के 10 सरकारी स्कूलों के 3,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।
(c) कार्यक्रम में सैमसंग स्कूलों में डिजिटल और स्टेम (STEM) आधारित सीखने के माहौल को विकसित करेगा तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा।
(d) इस पहल के अंतर्गत स्कूलों में लाइब्रेरी, खेल-किट और करियर गाइडेंस सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 नवंबर, 2025 को भारत के प्रमुख कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (यूएन जीसीएनआई) के सहयोग से तमिलनाडु में डिजिटल और स्टेम (STEM) -यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स, शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु ‘डिजिअरिवु – एम्पॉवरिंग स्टूडेंट्स थ्रू टेक’ कार्यक्रम की शुरुआत की ।
- कार्यक्रम के प्रथम चरण में कांचीपुरम और रानीपेट ज़िलों के 10 सरकारी स्कूलों के 3,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।
- इस पहल के अंतर्गत सैमसंग स्कूलों की आधारभूत संरचना को उन्नत करेगा, डिजिटल तथा स्टेम-आधारित सीखने का माहौल विकसित करेगा, शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा और छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देगा।
- ‘डिजिअरिवु’ का उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 ज़िलों में शिक्षा के संपूर्ण इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है।
- यह कार्यक्रम राज्य में वास्तविक ज़मीनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
- कार्यक्रम का फोकस स्कूलों के सीखने के वातावरण को बिल्डिंग ऐज़ लर्निंग एड (BaLA) अवधारणा के माध्यम से उन्नत करने और छात्रों को डिजिटल लर्निंग उपकरण उपलब्ध कराने पर है।
- इसके अंतर्गत स्टेम विषयों पर गतिविधि-आधारित शिक्षण, शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र, तथा विद्यार्थियों के लिए डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता शामिल है।
- सैमसंग खेल-किट प्रदान करेगा और स्कूलों में तमिल, अंग्रेज़ी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों वाली लाइब्रेरियां स्थापित करेगा।
- इसके साथ ही, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र, शिक्षा विशेषज्ञों के व्याख्यान और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
- स्कूलों में समुदाय के साथ मिलकर महत्वपूर्ण दिनों और विशेष आयोजनों को मनाना भी कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जिससे छात्रों में सामाजिक सहभागिता की भावना और मजबूत होगी
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…