दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली पूर्णतः महिला ड्रोन इकाई ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’ के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह स्क्वाड्रन बीएसएफ अकादमी, ग्वालियर में स्थित स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDW) में प्रशिक्षित की जा रही है।
(b) इस इकाई का नेतृत्व बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, आईपीएस कर रहे हैं।
(c) दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
(d) इस स्क्वाड्रन को निगरानी, टोही, खुफिया जानकारी जुटाने और ड्रोन-रोधी उपायों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • नवंबर, 2025 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा अपनी पहली पूर्णतः महिला ड्रोन इकाई का गठन किया गया है।
  • इस महिला ड्रोन इकाई का नाम ‘ दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन ‘ रखा गया है।
  • इस स्क्वाड्रन को बीएसएफ अकादमी, ग्वालियर में स्थित स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDW) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, आईपीएस के नेतृत्व और बीएसएफ अकादमी के अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
  • दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन को निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने, टोही और ड्रोन-रोधी उपायों सहित उन्नत ड्रोन संचालन में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य महिला कर्मियों को सीमा प्रबंधन, घुसपैठ-रोधी और आपदा प्रतिक्रिया अभियानों के लिए आधुनिक तकनीकी विशेषज्ञता से लैस करना है।
  • महिलाओं के धैर्य, सटीकता और दृढ़ता जैसी अंतर्निहित शक्तियों को पहचानते हुए, इस पहल का उद्देश्य उच्च-स्तरीय ड्रोन-आधारित अभियानों के लिए इन गुणों का उपयोग करना है।
  • प्रशिक्षुओं को ड्रोन चलाना और उनका रखरखाव करना, खोज और बचाव अभियान चलाना, और इलेक्ट्रॉनिक डिटेक्शन और न्यूट्रलाइज़ेशन सिस्टम का उपयोग करके सीमा पार ड्रोन खतरों का मुकाबला करना सिखाया जा रहा है।
  • बीएसएफ अकादमी ग्वालियर में स्थापित ड्रोन वारफेयर स्कूल, ड्रोन तकनीक के लिए बल का प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र है।
  • यह वर्तमान में देश भर के बीएसएफ कर्मियों के लिए ड्रोन कमांडो, ड्रोन वॉरियर और ड्रोन ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/in-a-first-bsf-launches-all-women-drone-unit/articleshow/125283944.cms