प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व आघात दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 25 अक्टूबर (b) 27 अक्टूबर
(c) 28 अक्टूबर (d) 29 अक्टूबर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अक्टूबर, 2025 को विश्व आघात दिवस (World Stroke Day) मनाया गया
- इसका उदेश्य स्ट्रोक की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढाना है
- स्ट्रोक, जिसे अक्सर “ब्रेन अटैक” कहा जाता है, मस्तिष्क की रक्त आपूर्ति में अचानक रुकावट के कारण होता है।
- यह तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है (इस्केमिक स्ट्रोक) या जब कोई रक्त वाहिका फट जाती है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव होता है (रक्तस्रावी स्ट्रोक)।
- क्षणिक इस्केमिक अटैक (टीआईए), जिसे “मिनी-स्ट्रोक” भी कहा जाता है, कुछ मिनटों तक चलने वाले अस्थायी अवरोध के कारण होता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.world-stroke.org/world-stroke-day-campaign/world-stroke-day-2025