मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2025-26

प्रश्न – 6 अगस्त, 2025 को जारी मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2025-26 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इसमें मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की गई
2.इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अगस्त, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 जारी किया।
  • आरबीआई ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है।
  • इस प्रकार, अब रेपो दर 5.50 प्रतिशत ही है।
  • इससे पहले आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की थी
  • परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.25 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.75 प्रतिशत है
  • अन्य दरें इस प्रकार है –
  • प्रत्‍यावर्ती रेपो दर — 3.35 प्रतिशत
  • सीआरआर — 4 प्रतिशत
  • एसएलआर — 18 प्रतिशत
  • इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है
  • वर्ष 2025-26 में खुदरा मुद्रास्फीति 3.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
  • रेपो रेट क्या है? —
  • यह वह दर होती है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों को लोन देता है
  • जब यह दर बढ़ती है, तो बैंकों को आरबीआई से प्राप्त होने वाला लोन महंगा हो जाता है
  • जिससे ग्राहकों को मिलने वाले होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन आदि महंगे हो जाते हैं
  • आरबीआई महंगाई में कमी लाने के लिए बाजार में रुपये की तरलता (Liquidity) को घटाता है
  • ऐसा वह रेपो रेट बढ़ाकर करता है
  • प्रत्यावर्ती रेपो दर क्या है? —
  • यह वह दर है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों से ऋण लेता है
  • नकद आरक्षित अनुपात क्या है?
  • यह जमा राशि का वह भाग होता है, जो बैंकों को आरबीआई के पास रखना अनिवार्य है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/market/stock-market-news/rbi-monetary-policy-2025-central-bank-revises-inflation-downwards-to-3-1-for-fy26-11754454776681.html

https://www.thehindu.com/business/Economy/rbi-monetary-policy-committee-meeting-live-august-5-2025/article69899982.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/rbi-monetary-policy-2025-26-key-takeaways-repo-rate-gdp-inflation-check-what-rbi-governor-sanjay-malh