प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- जुलाई ,2025 में 17सांसदों को लोकसभा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार -2025 प्रदान किया गया
- प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगज़ीन प्रेसेंस द्वारा वर्ष 2005 में संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई ,2025 में 17सांसदों को लोकसभा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार -2025 प्रदान किया गया ।
- इन सम्मानों में चार विशेष जूरी पुरस्कार भी शामिल हैं, जो संसदीय लोकतंत्र में उनके लगातार तीन कार्यकालों के योगदान को मान्यता देते हैं।
- विशेष पुरस्कार भर्तृहरि महताब (भाजपा, ओडिशा), एन.के. प्रेमचंद्रन (क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, केरल), सुप्रिया सुले (राकांपा-एसपी, महाराष्ट्र) और श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, महाराष्ट्र) को प्रदान किए गए है।
- इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से लगातार शीर्ष प्रदर्शन जारी रखा है।
- अन्य पुरस्कार विजेता सांसदों में स्मिता उदय वाघ (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा), दिलीप सैकिया (भाजपा) ,रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा) , अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ,पी.पी. चौधरी और मदन राठौर (दोनों भाजपा) और सी.एन. अन्नादुरई (द्रमुक) शामिल हैं।
- महाराष्ट्र से सबसे अधिक 7 सांसदों को सम्मान मिला।
- समिति श्रेणी में, भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता और विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और पत्रिका ई-मैगजीन प्रेसेंस द्वारा 2010 में संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
- डॉ. कलाम ने मई 2010 में चेन्नई में पहले पुरस्कार समारोह का उद्घाटन भी किया था।
- उल्लेखनीय है कि हंसराज गंगाराम अहीर इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/17-parliamentarians-get-sansad-ratna-award-2025