अति संकटग्रस्त गिद्ध महाराष्ट्र स्थानांतरित

प्रश्न – 22 अप्रैल, 2025 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरियाणा के पिंजौर में कितने गिद्ध महाराष्ट्र वन विभाग को सौंपे गए?
(a) 24 (b) 30
(c) 34 (d) 40
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अप्रैल, 2025 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरियाणा के पिंजौर में महाराष्ट्र वन विभाग को 34 लंबी चोंच वाले और सफेद पूंछ वाले गिद्ध सौंपे गए।
  • इनमें 20 लंबी चोंच वाले गिद्ध और 14 सफेद पूंछ वाले गिद्ध शामिल हैं।
  • ये दोनों ही पक्षी गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।
  • इन गिद्धों को पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र से महाराष्ट्र स्थानांतरित किया किया गया है, जहां उन्हें पुनः जंगल में छोड़ा जाएगा।
  • गिद्धों को महाराष्ट्र में तीन प्रमुख स्थलों – मेलघाट, पेंच और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व – में स्थानांतरित किया गया है।
  • अगले तीन महीने तक गिद्धों को प्राकृतिक वातावरण से अनुकूलन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद इन्हें खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
  • यह स्थानांतरण मध्य भारत में गंभीर रूप से संकटग्रस्त गिद्ध आबादी को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.news18.com/india/34-captive-bred-critically-endangered-vultures-relocated-from-haryana-to-maharashtra-for-wild-release-ws-kl-9309027.html

https://www.hindustantimes.com/cities/chandigarh-news/34-endangered-vultures-bred-in-pinjore-get-new-home-in-maharashtra-101745348668079.html