महिला संवाद कार्यक्रम

प्रश्न – महिला संवाद कार्यक्रम के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1.18 अप्रैल, 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया। 

2.यह कार्यक्रम लगभग 70 हजार स्थानों पर होगा, जिसमें 2 करोड़ से अधिक महिलाएँ भाग लेंगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (i)                (b) केवल (ii)

(c) (i) एवं (ii) दोनों       (d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (c) 

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 अप्रैल, 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया। 
  • इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी माताओं / बहनों/ बेटियों को संबोधित किए गए पत्र का विमोचन भी किया गया। 
  • महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं/कार्यों के विषय में महिलाओं को जानकारी प्रदान की  जाएगी। 
  • मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए महिला संवाद जागरूकता वाहनों को एक अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
  • जागरूकता वाहन की चारों तरफ से ब्रांडिंग की गई है। 
  • इससे गांव में कार्यक्रम करने के दौरान या एक गांव से दूसरे गांव में जागरूकता वाहन की आवजाही के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण से संबंधित किये गये कार्यों के प्रति आम लोगों का ध्यान आकृष्ट होगा।
  • राज्य के सभी गाँवों में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। 
  • यह कार्यक्रम लगभग 70 हजार स्थानों पर होगा, जिसमें 2 करोड़ से अधिक महिलाएँ भाग लेंगी।
  • कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए जितने कार्य किए गए हैं, उन सभी बातों की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलायी जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.jagran.com/bihar/patna-city-cm-nitish-kumar-launches-mahila-samvad-to-empower-women-in-bihar-23921012.html

https://www.abplive.com/states/bihar/nitish-kumar-launches-mahila-samvad-karyakram-big-step-by-bihar-cm-before-election-2025-ann-2927314