प्रश्न – 23 से 25 अप्रैल, 2025 को 7वां “ऊर्जा भविष्य को स्वरुप देना: चुनौतियां और अवसर” (एसईएफसीओ-2025) अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ,2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) देहरादून
(c) इंदौर (d) लखनऊ
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 – 25 अप्रैल, 2025 को 7वां “ऊर्जा भविष्य को स्वरुप देना: चुनौतियां और अवसर” (एसईएफसीओ-2025) अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 देहरादून में आयोजित किया गया
- इस सम्मेलन का आयोजन सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून द्वारा किया गया
- मुख्य विषय – “किफायती ऊर्जा एवं रसायनों के साथ एक सतत भविष्य को बढ़ावा देना”है
- यह ऊर्जा एवं रासायनिक क्षेत्र में नवीन समाधानों पर चर्चा करने तथा सहयोगी अवसरों का पता लगाने के लिए एक मंच है।
- इस सम्मेलन का पहला संस्करण वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था
- इसमें विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों हिस्सा लिया
- इस सम्मेलन में सीएसआईआर-आईआईपी की तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…