प्रश्न – 29 दिसंबर, 2024 को संपन्न प्रो कबड्डी लीग, 2024 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) पुणेरी पलटन (b) यूपी योद्धा
(c) हरियाणा स्टीलर्स (d) पटना पाइरेट्स
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अक्टूबर, 2024–29 दिसंबर, 2024 के मध्य प्रो कबड्डी लीग, 2024 (ग्यारहवाँ संस्करण) का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों हैदराबाद,नोएडा और पुणे में किया गया।
- फाइनल मुकाबला पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 32-23 के स्कोर से हराकर पहली बार खिताब जीता।
- विजेता टीम को 3 करोड़ रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.8 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
- हरियाणा स्टीलर्स टीम के कप्तान जयदीप दहिया एवं मुख्य कोच मनप्रीत सिंह थे।
- पुरस्कार विजेता –
- सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable-Player) – मोहम्मदरेजा शादलूई (हरियाणा स्टीलर्स)
- बेस्ट रेडर ऑफ द सीजन – देवांक (पटना पाइरेट्स)
- बेस्ट डिफेंडर ऑफ द सीजन – नितेश कुमार (तमिलथलाइवाज)
- न्यू यंग प्लेयर अवॉर्ड – अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…