प्रश्न – जून‚ 2023 में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में ‘हेमिस महोत्सव’ मनाया गया?
(a) लद्दाख (b) लक्षद्वीप
(c) हिमाचल प्रदेश (d) सिक्किम
उत्तर – (a)

- यह महोत्सव भारतीय बौद्ध संत गुरु पद्मसंभव की जयंती पर मनाया जाता है।
- इसे भव्य प्रार्थनाओं‚ पवित्र मुखौटा नृत्यों के प्रदर्शन और मुख्य पेंटिंग की प्रदर्शनी के साथ मनाया जाता है।
- स्थानीय लोग पारंपरिक वेषभूषा में सजकर इस महोत्सव में भाग लेते हैं।
- यह पर्व हेमिस नामक बौद्ध मठ में आयोजित किया जाता है।
- बौद्ध भिक्षु इस अवसर पर मुखौटे लगाकर पारंपरिक नृत्य करते हैं।
- हेमिस महोत्सव बौद्ध और तिब्बती समुदायों का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव है।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…