प्रश्न-19 नवंबर, 2022 को घोषित मध्य प्रदेश के वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की श्रेणी में बलबीर सिंह कुशवाहा (ग्वालियर) का चयन किया गया है।
(b) वर्ष 2021 के लिए एकलव्य पुरस्कार 8 खिलाड़ियों को देने की घोषणा की गई है।
(c) वर्ष 2021 के साहसिक खेलों की श्रेणी में विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2016 में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाले दो पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाहा और रत्नेश पांडेय को देने की घोषणा की गई है।
(d) पारंपरिक खेल मल्लखंभ में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार, 2021 के लिए उज्जैन के मुजाहिद बेग का चयन किया गया है।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 19 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- वर्ष 2021 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर दोगुनी पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।


एकलव्य पुरस्कार, 2021 (9 खिलाड़ियों को)
अंशिका कनौजिया (भोपाल)-सॉफ्ट टेनिस
- शिखा चौहान (इंदौर)-कयाकिंग केनोइंग
- पूजा (देवास)-कुश्ती
- श्रुति सरवैया (अशोक नगर)-वूशू
- अर्जुन ठाकुर (होशंगाबाद)-शूटिंग
- कन्या नैय्यार (इंदौर)-तैराकी
- इकराम अली खान (विदिशा)-एथलीट
- गोपाल ठाकुर (देवास)-रोइंग
- सिद्धि छतवानी (भोपाल)-शूटिंग बॉल
विक्रम पुरस्कार, 2021 (दलीय खेलों की श्रेणी में)
- नैन्सी जैन (जबलपुर)-खो-खो
- कंचन ज्योति दीक्षित (इंदौर)-कबड्डी
- रागिनी चौहान (देवास)-सॉफ्ट बॉल




लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…