विश्व वेटलैंड्स दिवस-2015

प्रश्न-‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 फरवरी
(b) 2 फरवरी
(c) 3 फरवरी
(d) 5 फरवरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 फरवरी, 2015 को संपूर्ण विश्व में ‘‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ (World Wetlands Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2015 में ‘‘विश्व वेटलैंड्स दिवस’ का मुख्य विषय (Theme) ‘‘हमारे भविष्य के लिए वेटलैंड्स’ (Wetlands for our future) था।
  • ज्ञातव्य है कि 2 फरवरी, 1971को विश्व के अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (Wetlands) के संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेंशन’ (Ramsar Convention) पर ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर हुए थे।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष वर्ल्ड वेटलैंड्स दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है तथा रामसर सचिवालय आर्द्रभूमि के महत्व और मूल्यों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने संबंधी विभिन्न जानकारियों को उपलब्ध कराता है।
  • गौरतलब है कि वेटलैंड्स प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ramsar.org/activity/world-wetlands-day-2015
http://www.cep.unep.org/2-february-2015-world-wetlands-day
http://www.ramsar.org/news/press-release-wetlands-for-our-future-act-now-to-prevent-stop-and-reverse-wetland-loss