प्रश्न-भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम ’एनटीपीसी) लिमिटेड ने वर्ष 2032 तक कितनी क्षमता के नवीकरणीय उर्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है?
(a) 32 गीगावॉट
(b) 45 गीगावॉट
(c) 55 गीगावॉट
(d) 60 गीगावॉट
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 27 जून‚ 2021 को भारत की सबसे बड़़ी विद्युत उत्पादन कंपनी राष्ट्रीय विद्युत निगम (एनटीपीसी) लिमिटेड ने स्थिरता की दिशा में अपने उर्जा सघन लक्ष्यों की घोषणा की।
- इसी के साथ एनटीपीसी उर्जा पर संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय वार्ता (एचएलडीई) के हिस्से के रूप में अपने उर्जा सघन लक्ष्यों को घोषित करने वाली भारत में उर्जा क्षेत्र की पहली कंपनी बन गई है।
- एनटीपीसी द्वारा वर्ष 2032 तक 60 गीगीवॉट नवीकरणीय उर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- इसके अलावा कंपनी ने वर्ष 2032 तक शुद्ध उर्जा तीव्रता में 10 प्रतिशत कमी का लक्ष्य रखा है।
- एनटीपीसी ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2025 तक स्वच्छ उर्जा अनुसंधान की सुविधा और ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु कम-से-कम 2 अंतरराष्ट्रीय गठबंधन/समूहों का गठन करेगी।
- एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर भी सार्वजनिक किया गया है।
- सतत विकास के लिए वर्ष 2030 कार्य योजना के उर्जा संबंधी उद्देश्यों और लक्ष्यों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने हेतु सितंबर‚ 2021 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक उच्य स्तरीय वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
- एनटीपीसी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की महत्वपूर्ण क्षमताओं को जोड़कर अपने हरित उर्जा पोर्टफोलियों को बढ़ाने हेतु विभिन्न कदम उठा रही है।
- कंपनी ने पहले नवीकरण उर्जा स्रोतों के माध्यम से न्यूतनम 32 गीगावॉट क्षमता रखने की योजना बनाई थी‚ जो वर्ष 2032 तक इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता का लगभग 25 प्रतिशत है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…