92वें ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित फिल्म

प्रश्न-21 सितंबर, 2019 को किस फिल्म को 92वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित किया गया है?
(a) उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
(b) केसरी
(c) द ताशकंद फाइल्स
(d) गली बॉय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 सितंबर, 2019 को बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ (Gully Boy) 92वें ऑस्कर पुरस्कार, 2020 में फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई।
  • फिल्म निर्देशक जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
  • उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष भारतीय फिल्म फेडरेशन के तहत एक जूरी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑस्कर में भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करती है।
  • प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं फिल्मकार अपर्णा सेन इस वर्ष चयन समिति की अध्यक्ष थीं।
  • ज्ञातव्य है कि गतवर्ष असमिया फिल्म-‘विलेज रॉकस्टार्स’ 91वें ऑस्कर पुरस्कार, 2019 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/zoya-akhtar-on-gully-boys-oscar-nomination-says-it-was-completely-out-of-the-blue/articleshow/71293491.cms