RBI : मुद्रास्फीति दर के बढ़ने का जोखिम

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें-
1. रिजर्व बैंक के अनुमान के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में मुद्रास्फीति दर उच्च बनी रहेगी।
2. वर्तमान में मुद्रास्फीति की औसत दर 4.8% है।
3. वर्तमान में रेपो रेट 6.5% है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं-

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) सभी 1, 2, 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2018 को भारतीय रिजर्व बैंक ने वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
  • रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष (2018-19) के शेष भाग के दौरान उच्च मुद्रास्फीति का जोखिम बरकरार रहेगा।
  • RBI के अनुसार वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, कच्चे तेल के मूल्य में वृद्धि, केंद्रीय कर्मचारियों के किराया भत्ता पुनरीक्षण के प्रभाव से ये जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं।
  • 2018-19 की पहली तिमाही में औसत मुद्रास्फीति 4.8% रही है। बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण रिजर्व बैंक को रेपो रेट 25 आधार अंकों के साथ 6.5% बढ़ाना पड़ा।
  • वर्तमान में देश का व्यापार घाटा पांच वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 18 अरब डॉलर हो गया है।

लेखक – राजन शुक्ला

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/business/rbi-flags-risk-of-higher-inflation/article24813355.ece
https://economictimes.indiatimes.com/markets/stocks/news/rbi-annual-report-inflation-risks-fiscal-woes-much-more/articleshow/65590699.cms