होराइजन 2020 : भारत तथा युरोपीय संघ द्वारा नए इन्फ्लुएंजा टीके का विकास

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें-
1. ‘होराइजन 2020’ भारत तथा युरोपीय संघ द्वारा इन्फ्लुएन्जा टीके के विकास से संबंधित परियोजना है।
2. यह परियोजना सतत विकास लक्ष्य (SDG – 3) की उपलब्धि में योगदान देगी।
3. यह भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भी बढ़ावा देगी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं-

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) सभी 1, 2, 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2018 को भारत तथा युरोपीय संघ द्वारा ‘होराइजन 2020’ (Horizon 2020) नामक अनुसंधान कार्यक्रम के लिए करार किया गया।
  • इस कार्यक्रम के तहत अगली पीढ़ी के इन्फ्लुएंजा टीके का विकास किया जाएगा।
  • इस अनुसंधान कार्यक्रम पर 15 मिलियन युरो (रु. 240 करोड़) की लागत अनुमानित है।
  • ‘होराइजन 2020’ परियोजना के माध्यम से पूरे विश्व का स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी तथा सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने में भी मददगार होगा।
  • इस परियोजना के माध्यम से भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/india/eu-india-launch-rs-240cr-programme-to-develop-next-gen-influenza-vaccine/articleshow/65626680.cms
http://www.indianews-today.com/news/eu-india-launch-rs-240cr-programme-to-develop-nextgen-influenza-vaccine