ISSF जूनियर वर्ल्डकप-2019

ISSF Junior World Cup-2019
प्रश्न-जुलाई, 2019 में ISSF जूनियर विश्व कप का आयोजन कहां किया गया?
(a) स्पेन
(b) जर्मनी
(c) दिल्ली
(d) शंघाई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • जर्मनी में संपन्न। (12-20 जुलाई, 2019)
  • प्रतियोगिता में भारत 10 स्वर्ण, 9 रजत तथा 5 कांस्य पदकों सहित कुल 24 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • चीन 8 स्वर्ण, 8 रजत तथा 8 कांस्य पदकों सहित कुल 24 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • विश्व कप में शीर्ष 5 देशों की स्थिति-
क्रम देश       स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1. भारत 10 9 5 24
2. चीन 8 8 8 24
3. जर्मनी    5 2 3 10
4. अमेरिका 4 3 2 9
5. रूस 3 2 2 7
  • भारतीय स्वर्ण पदक विजेताः
  • एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (50 मी. राइफल 3 पोजीशन, पुरुष वर्ग)
  • सरबजोत सिंह (10 मी. एयर पिस्टल, पुरुष वर्ग)
  • अनीश (25 मी. रैपिड फायर पिस्टल, पुरुष वर्ग)
  • उदयवीर सिद्धू (25 मी. पिस्टल, पुरुष वर्ग)
  • गौरव राणा (50 मी. पिस्टल, पुरुष वर्ग)
  • भारतीय दल ने 4 स्वर्ण टीम स्पर्धाओं में जीते जो निम्नवत हैं-
  • 25 मी. स्टैंडर्ड पिस्टल, पुरुष टीम स्पर्धा
  • 25 मी. पिस्टल, पुरुष टीम स्पर्द्धा
  • 50 मी. पिस्टल, पुरुष टीम स्पर्धा
  • 10 मी.एयर राइफल, महिला टीम स्पर्धा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.issf-sports.org/