BASIC देशों की 28वीं मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न

प्रश्न-जलवायु परिवर्तन पर BASIC देशों की 28वीं मंत्रिस्तरीय बैठक कहां आयोजित की गई?
(a) साओ पाउलो, ब्राजील
(b) नई दिल्ली, भारत
(c) शंघाई, चीन
(d) किम्बर्ले, साउथ अफ्रीका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • ब्राजील के साओ पाउलो शहर में BASIC देशों की 28वीं मंत्रिस्तरीय बैठक 14 से 16 अगस्त, 2019 के मध्य आयोजित हुई।
  • भारत की तरफ से इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भाग लिया।
  • बैठक में BASIC देशों ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
  • इस बैठक में मंत्रियों ने क्योटो प्रोटोकॉल और पेरिस समझौते का क्रियान्वयन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
  • ध्यातव्य है कि BASIC ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन चार देशों का एक समूह है।
  • गौरतलब है कि BASIC देश विश्व के एक-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र तथा लगभग 40% जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • ज्ञातव्य है कि BASIC समूह के मध्य एक समझौते पर हस्ताक्षर के फलस्वरूप 28 नवंबर, 2009 से अस्तित्व में आया था।
  • BASIC देशों की अगली (29वीं) मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन चीन में किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=192688

http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=370265